4 घराती-4 बराती के साथ संपन्न हुआ विवाह, पंडित जी ने बिना दक्षिणा लिए दिया आशीर्वाद

विदिशा । जिले में एक जोड़े ने मात्र 8 लोगों की मौजूदगी में अपना विवाह संपन्न किया । खास बात यह देखने को मिली कि नव दंपत्ति ने मास्क लगाकर विवाह संपन्न किया । वहीं यजमानों से शादी के समय मोटी दक्षिणा वसूलने वाले पंडितों ने भी विवाह नि:शुल्क संपन्न कराया ।

नवविवाहित जोड़े में दुल्हन की भी बड़ी हसरतें थी कि शादी घर आंगन से हो बड़ी धूमधाम से हो, बारात घर आए और वह विदा होकर अपने पिया के घर जाए, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ऐसा ना हो सका ।

विदिशा के करैया खेड़ा क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का विवाह रायसेन में तय हुआ था। कोरोना महामारी की वजह से रायसेन हॉटस्पॉट बना हुआ है। पहले से तय शादी के लिए यहां मात्र 4 लोग दूल्हे के साथ पहुंचे, बरातियों के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किया गया था । लड़की पक्ष से भी 4 लोग मंदिर पहुंचे और कुल जमा 8 लोगों के समक्ष दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। पंडित ने अग्नि के फेरे दिलाकर विधि विधान से विवाह संपन्न कराया ।

यहां खास बात यह देखने को मिली विदिशा के सिंह वाहिनी मंदिर के पुजारी ने इस निम्न आय वर्ग के जोड़े का नि:शुल्क ही विवाह संपन्न कराया पंडित संजय शास्त्री ने कहा कि इसकी प्रेरणा उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिली है, जो निरंतर कोरोना महामारी के खिलाफ अपना संघर्ष जारी रखे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *