सिर्फ इन 3 चीजों को छोड़ 48 घंटे सभी दुकानें रहेगी बंद…. किराना, फल-सब्जी दुकानें भी राजधानी में नहीं खुलेगी

रायपुर 8 मई 2020। आज शाम से छत्तीसगढ़ में 48 घंटे का कंप्लीड लॉकडाउन शुरू हो जायेगा। इस दौरान राजधानी रायपुर में बहुत ज्यादा सख्ती देखने को मिलेगी। सिर्फ अतिआवश्यक सेवाओं को छोड़कर तमाम दुकानें बंद रहेगी, वहीं सड़कों पर बेवजह की आवाजाही भी पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के सुझाव पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सप्ताह में दो दिन प्रदेश में कंप्लीड लाकडाउन का निर्देश जारी किया है।

SSP आरिफ शेख ने NPG को बताया कि राज्य सरकार के निर्देश का राजधानी में कड़ा से पालन कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि

दरअसल वीकंड में बाजारों में बड़ी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर राज्य सरकार को गृहविभाग ने दो दिन सप्ताह में पूर्ण लॉकडाउन का सुझाव दिया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई महीने तक दो दिन सप्ताह में लाकडाउन का निर्देश जारी किया हैं।

प्रदेश में अभी 21 एक्टिव कोरोना के मरीज हैं, जिसमें राजधानी रायपुर का भी एक युवक शामिल हैं। वहीं सूरजपुर से 5, दुर्ग से 9 और कबीरधाम से 6 मरीज शामिल हैं। इनसभी की हालत फिलहाल स्थिर बतायी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *