राजनांदगांव मुठभेड़ में SI श्यामकिशोर शहीद, CM भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रायपुर. राजनांदगांव (Rajnandgaon) जिले के मानपुर इलाके में हुई नक्सली मुठभेड़ (Naxalite Encounter) में मदनवाड़ा (Madanwada) थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्यामकिशोर शर्मा शहीद (Martyr) हो गए हैं. शुक्रवार रात पुलिस की सर्चिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था. जवानों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली भी मारे गए हैं, जिनमें दो महिला और दो पुरुष शामिल हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मदनवाड़ा मुठभेड़ पर दुख जताया है. ट्वीट कर शहीद थाना प्रभारी को श्रद्धांजलि दी है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने अपने ट्वीट (Tweet) में लिखा कि राजनांदगांव के मदनवाड़ा के पास परधौनी गांव में पुलिस नक्सली मुठभेड़ के दौरान मदनवाड़ा के थाना प्रभारी श्याम किशोर शर्मा जी की शहादत का समाचार दुःखद है. मैं उनकी शहादत को नमन करता हूं. ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे. इस मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *