अजीत जोगी की तबीयत गंभीर… सांस लेने में तकलीफ के बाद ICU में कराया गया भर्ती

रायपुर 9 मई 2020। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से जुड़ी एक खबर आ रही है। जोगी की तबीयत अचानक से बिगड़ गयी है, जिसके बाद उन्हें रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत थोड़ी गंभीर बतायी जा रही है। इमरजेंसी में फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह ही उनकी तबीयत बिगड़ी है, जिसके बाद उन्हें तत्काल रायपुर के प्राइवेट हास्पीटल में शिफ्ट किया गया है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक अजीत जोगी की तबीयत गंभीर बनी हुई है। उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है, पहले उन्हें एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया था, लेकिन बाद में उन्हें श्री नारायणा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। जहां डाक्टरों की गहन निगरानी में उन्हें रखा गया है। NPG से श्री नारायणा अस्पताल के डायरेक्टर सुनील खेमका ने कहा कि जोगी को सांस लेने में तकलीफ है। उन्हें आईसीयू में भरती किया गया है। डाक्टर उनकी जांच कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से दूरभाष पर चर्चा कर जोगी के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अमित से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *