अमित जोगी ने लिखा- “पापा की तबीयत बहुत गंभीर है…प्रार्थनाओं व ईश्वर की इच्छा पर ही अब सब कुछ निर्भर

रायपुर 9 मई 2020। अजीत जोगी की तबीयत अभी भी बेहद गंभीर बनी हुई है। वो वेंटिलेटर पर रखे गये हैं। इधर अस्पताल में अजीत जोगी की तबीयत का हाल लगातार फोन पर लोग रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित जोगी से फोन पर चर्चा कर पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की स्वास्थ्य की पूरी जानकारी ली।  मुख्यमंत्री  ने अमित जोगी से चर्चा में उन्हें आश्वस्त किया कि चिंता न करें अजीत जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में राज्य सरकार द्वारा हर संभव पहल की जाएगी।

हीं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी फोन पर अजीत जोगी की तबीयत का हाल जाना। इधर अमित जोगी ने ट्वीट कर अजीत जोगी की तबीयत को बेहद गंभीर बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है..

अमित जोगी ने लिखा है- पापा की तबीयत बहुत गंभीर है, छत्तीसगढ़वासियों की प्रार्थनाओं और ईश्वर की इच्छा पर ही अब सबकुछ निर्भर है। दवाओं के साथ उन्हें दुआओं की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *