बारिश अलर्ट: प्रदेश में अगले 24 घंटे में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

रायपुर 9 मई 2020। पिछले कुछ दिनों से राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। इसे देखते हुये मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिये प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो कुछ जिलों में आज भी गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश हो सकती है। बस्तर संभाग, सरगुजा और रायपुर में अगले कुछ घंटो में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि द्रोणिका उत्तर पश्चिम मध्य से दक्षिणी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर उंचाई पर है। साथ ही छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से बहुत अधिक नमी आ रही है। इसी वजह से प्रदेश के अधिकांश जगहों पर पिछले कुछ दिनों से हल्की बारिश हो रही है। ऐसा ही हाल आने वाले 24 घंटो की भीतर फिर से बन सकता है।

बता दें कि शुक्रवार की शाम राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं के चलते कई जगहों पर आकाशीय बिजली भी गिरी, साथ ही पेड़ो को भी काफी नुकसान हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *