नईदिल्ली। CBSE 1 जुलाई से 15 जुलाई तक कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करेगा। कोविड-19 से मुकाबले के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण ये परीक्षाएं टाल दी गई थी।
लंबे समय से #CBSE की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाओं की तिथि का इंतज़ार था, आज इन परीक्षाओं की तिथि 1.07.2020 से 15.07.2020 के बीच में निश्चित कर दी गई है। मैं इस परीक्षा में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को अपनी
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि सिर्फ उन्ही विषयों पर परीक्षा होगी जिन विषयों के पेपर छूट गए थे। इसके पहले मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को घोषणा की थी कि इंजीनियरिंग संकाय में प्रवेश के लिए जेईई-मेन्स परीक्षा 18-23 जुलाई तक होगी जबकि मेडिकल संकाय में प्रवेश के लिए नीट परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी।
