सीतारमण और अनुराग का तीन दिन से हिंदी-अंग्रेजी में चल रहा है धारावाहिक लेकिन पल्ले नहीं पड़ा : भूपेश बघेल

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने वित्त मंत्री निर्मला सीताररमण (FM Nirmala Sitharaman) के प्रेस कॉन्फ्रेंस को धारावाहिक बताया. दरअसल वित्त मंत्री ने आज लगातार तीसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. इस दौरान वह आर्तिक पैकेज को लेकर जानकारी दे रही हैं.

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा ‘ पिछले 3 दिन से निर्मला जी और अनुराग जी का धारावाहिक चल रहा है, रोज़ एक-एक वर्ग के बारे में हिन्दी और अंग्रेजी में दोनों समझा रहे हैं परन्तु पल्ले किसी के नहीं पड़ रहा है, जब ये धारावाहिक पूरा समाप्त हो जाएगा तभी कोई प्रतिक्रिया देना ठीक होगा.

तीसरे दिन ये कहा फाइनेंस मिनिस्टर ने

तीसरे दिन के प्रेस कॉन्फ्रेंस में फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपए के पैकेज के तीसरे चरण का ऐलान किया है. फाइनेंस मिनिस्टर ने तीसरे चरण का पैकेज जारी किया है. ये पैकेज खेती-किसानी, फिशरीज और इससे जुड़े कामकाज में लगे लोगों के लिए है. सीतारमण ने ऐलान किया कि 1 लाख करोड़ रुपए एग्रीगेटर्स, FPO, फार्मर प्रोड्यूसर को दिए जाएंगे ताकि गोदाम, स्टोरेज सेक्टर बनाने में इस्तेमाल किया जाएगा. किसान निर्यात में मदद करते हैं, लेकिन भंडारण की कमी और संवर्द्धन के लिए 1 लाख करोड़ रुपए का फंड दिया जाएगा. इससे कीमत बढ़ाने में भी मदद मिलेगी और किसानों की आय बढ़ेगी. माइक्रो फूड एंटरप्राइज के लिए सरकार 10,000 करोड़ रुपए का पैकेज दिया है. इसमें स्थानीय कंपनियों को सपोर्ट किया जाएगा. जैसे बिहार का मखाना, यूपी के आम, जम्मू-कश्मीर के केसर जैसे खेती में कलस्टर बनाया जाएगा. इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *