आज रात 11 बजे से रायपुर में फिर 55 घंटे का टोटल लॉकडाउन, किराना और शराब दुकानें भी बंद

रायपुर. आज देर रात से फिर दो दिनों के लिए रायपुर (Raipur) में टोटल लॉकडाउन (Total Lockdown) प्रभावी रहेगा. शुक्रवार की देर रात 11 बजे से लेकर सोमवार सुबह तकरीबन 7 बजे तक रायपुर में टोटल लॉकडाउन रहेगा. लगभग 55 घंटों के लिए लॉकडाउन प्रभावी होगा. इस दौरान केवल मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप और सब्जी की दुकानें ही खुली रहेगी. किराना और शराब की दुकानें तक बंद रहेंगी. मालूम हो कि राज्य सरकार ने हफ्ते में 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन रखने का आदेश दिया था जिसका पालन पिछले हफ्ते से किया जा रहा है.

लॉकडाउन के दौरान शहर में social distensingबनाए रखने के लिए ही सरकार ने ये आदेश दिए हैं जिसका असर पिछले बार राजधानी रायपुर में दिखाई दिया था जब अधिकांश सड़कें सूनी नजर आईं थी. जबकि वर्तमान में आम दिनों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर निकल रहे हैं. बहुत सी दुकानें अब खुलने लगी है और सोमवार से शुक्रवार तक अधिकांश दुकानें खुल रही है जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर नजर आते हैं.

मिलेगी केवल जरूरी सेवा

गुरुवार से ही प्रशासन ने दुकानों के खुलने की समय सीमा भी 3 बजे से बढ़ाकर 5 बजे तक कर दी है. यही वजह है कि अपने घरेलू जरूरतों के लिए राशन से लेकर दूसरे सामान खरीदने लोगों को निकलना ही पड़ता है. लेकिन 2 दिनों के इस lockdownके दौरान केवल जरूरी सेवा में शामिल मेडिकल स्टोर, पेट्रोल पंप को ही छूट दी गई है. इसके अलावा सब्जी के ठेले भी खुले रहेंगे.रायपुर के एसएसपी आरिफ शेख का कहना है कि पिछले बार की तरह ही इस बार भी 2 दिनों का टोटल लॉकडाउन रहेगा. ये राज्य सरकार का निर्देश है जिसका पालन कराया जा रहा है. पिछली बार की तरह ही सख्ती भी बरती जाएगी. लोगों के बेवजह बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी. जो लोग नियम तोड़ेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *