छत्तीसगढ़ में मिले 6 नए कोरोना मरीज, कुल मरीजों का आंकड़ा हुआ 66

रायपुर: कोरोना मुक्ति की ओर छत्तीसगढ़ को एक और बड़ा झटका लगा है। दरअसल छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से लगातार नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है ​कि आज भी 6 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जांजगीर से 5 औऱ कोरिया से 1 मरीज मिले हैं। अब प्रदेश में एक्टिव पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 10 हो गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब कुल 10 एक्टिव मरीज हैं, जबकि 56 लोगों को रिकवर कर घर भेज दिया गया है। वहीं अब तक प्रदेश में कुल 66 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुइ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *