92 करोड़ 44 लाख रुपए की लागत से 4 हज़ार 622 धान उपार्जन केंद्रों में बनेगा चबूतरा

रायपुर: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव ने धान उपार्जन केंद्रों में बनने वाले चबूतरों के निर्माण में सहभागिता के लिए प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के अध्यक्षों को पत्र लिखा है। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्षों को इसमें सहभागी बनकर अपने जिले में चबूतरों का निर्माण शीघ्रता से पूर्ण कराना सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

उल्लेखनीय है कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 1307 धान उपार्जन केंद्रों में मनरेगा के अभिसरण से 4622 चबूतरों के निर्माण के लिए 92 करोड़ 44 लाख रूपए की सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *