गांधीनगर 16 मई 2020। कोरोना को लेकर कार्डिनेशन के लिए बनाये गये IAS अफसरों के व्हाटसएप ग्रुप में उस वक्त अजीब स्थिति बन गयी, जब एक रिटायर्ड IAS अफसर ने महिला IAS अधिकारी के साथ अपनी न्यूड फोटो पोस्ट कर दी। रिटायर्ड आईएएस अफसर मौजूदा वक्त में सरकार में बेहद ही संवेदनशील पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने IAS अफसरों के व्हाट्सएप ग्रुप में अपनी नग्न तस्वीरें और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कर दी।
इस तस्वीर के पोस्ट होते ही ग्रुप में अफसर सकते में आ गये। ग्रुपों में मैसेज इस फोटो को तत्काल डिलीट करने की चलने लगी, लेकिन फोटो डिलीट नहीं की गयी। जिस ग्रुप में ये फोटो डाली गयी थी, उसमें कई महिला आईएएस अधिकारी भी थी, लिहाजा बवाल मच गया। नाराज अफसरों के बीच आधी रात तक इस आपत्तिजनक पोस्ट पर बातचीत जारी रही।
शनिवार को ये मामला सीएम सचिवालय पहुंचा, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय की तरफ से इस मामले में अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। जानकारी के मुताबिक करीब 2 घंटे से ज्यादा वक्त तक जब फोटो को डिलीट नहीं किया गया तो रिटायर्ड आईएएस अफसर को फोन किया गया और तस्वीरें हटाने को कहा गया, जिसके बाद फोटो को डिलीट किया गया।
