सब याद रखा जाएगा’ जानिए ऐसा क्या हुआ कि सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कही ये बात…

रायपुर: कोरोना संकट से उबरने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में 17 मई तक लॉक डाउन का ऐलान किया है। बावजूद इसके संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वहीं, लॉक डाउन के दौरान केंद्र सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए कई आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है, लेकिन आर्थिक पैकेज की जमीनी ह​कीकत कुछ और ही नजर आ रही है।

आर्थिक पैकेज को लेकर छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल और केंद्र के बीच खिंचतान का दौर लगातार जारी है। इसी बीच सीएम भूपेश बघेल ने एक युवक के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘सब याद रखा जाएगा’।

बता दें कि सुमीत कश्यप नाम के शख्स ने दो तस्वीरें शेयर की है। इनमें से एक तस्वीर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लॉक डाउन में फंसे श्रमिकों से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में पीएम मोदी दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुमीत ने लिखा है कि राजनीतिक दलों ने प्रवासी मजदूरों पर प्रतिक्रिया….
कांग्रेस: राहुल गांधी ने प्रवासी मजूदरों से की मुलाकात
भाजपा: मोदी और उनकी पार्टी के लोग 6 साल के कार्यकाल को सेलीब्रेट करने में लगे हुए हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भी राहुल गांधी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि संकट के समय में जब केंद्र सरकार अपनी पीठ थपथपा रही तो राहुल गांधी ने संवेदनशहलता पेश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *