बिहार में भीषण हादसा: खंभे से टकराई मजदूरों से भरी बस, 6 लोग गंभीर घायल

पटना: इस महामारी के दौरान घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों के साथ होने वाली दुर्घटनाएं घटने का नाम नहीं ले रही हैं। बिहार के दानापुर में अभी एक दुर्घटना हो गई, जहां श्रमिकों से भरी एक बस हाई वोल्टेज बिजली के तार से टकरा गई। इससे 6 मजदूर गंभीर घायल गए हैं, जिन्हें इलाज स्थानीय अस्पताल में करवाया जा रहा है।

शुरू से गड़बड़ा रहा था संतुलन

दानापुर से मुजफ्फरपुर जा रही इस बस का ड्राइवर शराब के नशे में था। यह हादसा खगौल रोड पर हुआ है। इस इलाके में कई हाई वोल्टेज तारों के खंभे हैं। ड्राइवर का संतुलन गड़बड़ हुआ और बस खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज करवाने के लिए भेज दिया।

मजदूरों ने बताया, नशे में था ड्राइवर

हादसे में बचे लोगों ने बताया कि बस में ज्यादा लोग सवार थे, जिससे बस लागातार असंतुलित हो रही थी। इसके अलावा ड्राइवर शराब के नशे में था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। मजदूरों के अनुसार, हादसा और भी बड़ा हो सकता था, क्योंकि दानापुर स्टेशन पर बसों पर सवार होने के लिए लोगों की भीड़ जम रही है। लोग मजबूरन बस की छतों पर सवार होकर जा रहे हैं।

औरैया वाला हादसा

बता दें कि यूपी के औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों की मौत हो चुकी है। कई घायलों का इलाज सैफई और औरैया के अस्पतालों में चल रहा है। इस सड़क दुर्घटना में झारखंड के 7, पश्चिम बंगाल के 4 और बिहार के दो लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *