मकान में लगी भीषण आग, 3 बच्चों सहित 7 महिलाओं की मौत

ग्वालियर 18 मई 2020। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इंदरगंज इलाके में सोमवार को एक मकान में आग लग गई। इस हादसे में तीन बच्चों और चार महिलाओं की मौत हो गई है। अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासन के आला-अधिकारी पहुंच गए हैं।

जिस घर में आग लगी वह तीन मंजिला है। घर में ऑयल पेंट की दुकान थी। इंदरगंज चौराहे पर इंदरगंज थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर आग लगी है। रोशनी घर मोड पर तीन मंजिला घर में भीषण आग लगी जिसमें 11 लोगों को रेस्कयू किया जा चुका है। फायर बिग्रेड की 10 गाड़ीयां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। इस घर में 25 से ज्यादा लोग रहते हैं। मकान मालिक का नाम साकेत पुत्र हरिओम और श्याम बताया गया है।

आग की चपेट में आनेे से सुभी और अभी नाम की दो बच्चियों के झुलसे हुए शव बरामद हुए हैं। टोटल 7 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। 11 लोगों को रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचाया गया है। मौके पर इंदरगंज थाना पुलिस मौजूद है। कलेक्टर ग्वालियर और एसपी भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *