राजनांदगांव : प्रवासी गर्भवती माताओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

राजनांदगांव 18 मई 2020

कलेक्टर श्री जयप्रकाश मौर्य ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों  राजस्व को गांवों के शासकीय कोरेन्टाईन में रह रही गर्भवती प्रवासी माताओं को पृथक भवन में रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री मौर्य ने इस संबंध में आज जारी आदेश के अनुसार जिले में 243 प्रवासी गर्भवती माताएं गांवों के विभिन्न शासकीय कोरेन्टाईन में हैं। कोरोना संक्रमण से गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पडऩे की संभावना है। गर्भवती माताओं में खून की कमी, शारीरिक कमजोरी होने से अन्य बीमारियों से लडऩे की क्षमता कम हो जाती है।
कलेक्टर श्री मौर्य ने विकासखंडवार 15 से 20 गांवों के बीच एक सामुदायिक भवन या शासकीय भवन या जहां पर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित है, उस गांव के शासकीय भवन में गर्भवती माताओं को 14 दिन तक कोरेन्टाईन रखकर उनका संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कराने कहा है। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए विकासखंडवार गर्भवती माताओं की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *