खुलेंगे मॉल-सिनेमाहॉल: बस इतने दिन करना होगा इंतजार, होंगे नए नियम

नई दिल्ली। भारत में 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है, बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए अब इसे 17 मई से फिर 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस हिसाब से देखा जाये तो ये भारत का लॉकडाउन दुनिया का सबसे बड़ा लॉकडाउन हो गया है। इसी सिलसिले में एक खास बातचीत में पीवीआर के चेयरमैन और एमडी अजय बिजली ने बताया कि 15 जून के आस-पास शॉपिंगमॉल खुल सकते है। इसके 1-2 हफ्ते बाद सिनेमाहॉल को खोलने की मंजूरी भी दी जा सकती है।

नई गाइडलाइंस

जानकारी के लिए बता दें कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण यानी एनडीएमए ने केंद्र सरकार और राज्यों को देशबंदी जारी रखने के निर्देश दिए।

हालांकि इसके बाद गृह मंत्रालय ने नई गाइडलाइंस जारी कर दीं है। इसके अनुसार, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल बंद रहेंगे।

बैठने के नए नियम

लेकिन स्थितियों को देखते हुए अब आएंगे सिनेमाहॉल में बैठने के नए नियम बनाए जायेगें। पीवीआर के चेयरमैन और एम अजय बिजली आगे कहते हैं कि, सिनेमाहॉल में बैठने के कुछ बदलाव किए जा सकते है। जैसे फैमली एंड ग्रुप को एक साथ बिठाया जाएगा। वहीं, दूसरे लोगों के बिठाने के लिए कुछ दूरी रखी जाएगी।

ऐसे में इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए खोले जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल अभी तो केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *