अम्फान’ की तूफानी हवाओं से सैकड़ों घरों की छतें उड़ी, तेज बारिश के बाद ओलावृष्टि ने बढ़ाई ग्रामीणों की मुसीबत

सरायपाली । रविवार रात उड़ीसा से आए चक्रवाती तूफान से नगर से 10 किलोमीटर दूर कैलेंडा छिबर्रा लगभग 200 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आए तूफान से पूरा गांव के अधिकांश घरों के छत उड़ गए हैं। कुछ देर की इस तूफान ने वर्षो पुराने आशियाने को तहस नहस कर दिया है।

आंधी तूफान से एक घर के मलबे में ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल भी दब गई। तूफान के पश्चात इलाके के पटवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुआवजा प्रकरण बनाना शुरु किया है।

बता दें कि चक्रवाती तूफान एम्फान मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी भाग में स्थित है और धीरे-धीरे उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है। । इसी के प्रभाव के चलते सरायपाली में रविवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश हुई और ओले भी गिरे। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। अगले 12 घंटे में यह एम्फान तूफान के अति प्रबल चक्रवाती तफान में परिवर्तित होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *