ट्रेन-बस को कर्नाटक सरकार ने चलाने की दी अनुमति… टैक्सी और आटो भी चलेंगे….इन 5 राज्यों के लोगों की इंट्री पर लगाया गया बैन

पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 शुरू हो चुका है। इस चरण के लॉकडाउन में पहले से अधिक छूट मिलेगी। कर्नाटक के डिप्टी सीएम Dr Ashwath Narayan ने बताया कि राज्य में अंदर लॉकडाउन 4.0 में ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा लॉक डाउन 4 में अलग-अलग जिलों में जाने के लिए बस सेवा और नगरीय बस सेवा कल से शुरू होगी। वहीं कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 31 मई तक गुजरात, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु के लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं देने का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि टैक्सी और ऑटो को भी कल से चलने की अनुमति मिलेगी। कंटेंनमेंट एरिया को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर ट्रांसपोर्ट को अनुमति दी जाएगी लेकिन लॉक डाउन के नियमों का पालन भी होगा। उन्होंने कहा कि पब्लिक पार्कों को भी कल से खोल दिया जाएगा लेकिन सोशल डिस्पेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने बताया कि ”कर्नाटक में सिर्फ सड़क राज्य परिवहन निगम की बसें और प्राइवेट बसें ही चलेंगी. कंटेनमेंट ज़ोन्स में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा और अन्य क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों अनुमति दी जाएगी. रविवार को पूरे राज्य में पूरी तरह लॉकडाउन रहा करेगा.” येदियुरप्पा ने आगे कहा कि ”सभी दुकानों को खोलने की अनुमति होगी. सभी ट्रेनों को राज्य के भीतर चलने की अनुमति दी जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *