रायपुर, सूरजपुर, 18 मई 2020। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोरोना का एक और नया मरीज मिला है। दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर को क्वारंटाईन सेंटर में रखा गया था। आज उसका सेम्पल पाॅजिटिव निकला।
अफसरों ने बताया कि कोरोना पाॅजिटिव मरीज को अंबिकापुर मेडिकल काॅलेज के कोविद सेंटर में भेजा जा रहा है।
सूरजपुर के मरीज को मिलाकर छत्तीसगढ़ में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 34 पहुंच गई है। ज्ञातव्य है, कल एक ही दिन में प्रदेश में 25 कोरोना मरीज मिले थे। सूरजपुर मेें पहले छह कोरोना पाजिटिव केस मिला था। इनमें से चार को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया था। आज को मिलाकर अब सूरजपुर में तीन कोरोना पाॅजिटिव हो गए हैं।
सूरजपुर में कोरोना का एक और मरीज मिला, छत्तीसगढ़ में मरीजों की संख्या पहुंची 34
