अजीत जोगी का बीपी लगातार हो रहा UP-DOWN ….डाक्टरों ने हालत को बताया बेहद गंभीर… अब तक किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं

रायपुर 18 मई 2020। अजीत जोगी की तबीयत बेहद गंभीर बनी हुई है। हालांकि सुबह मेडिकल बुलेटिन में डाक्टरों ने उनके मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन की बात कहकर इसे शुभ संकेत बताया था, लेकिन देर शाम होते-होते डाक्टरों ने ये कहकर चिंता बढ़ा दी है कि अजीत जोगी का ब्लड प्रेशर लगातार अस्थिर हो रहा है। बीपी के अप एंड डाउन होने की खबर ने एक बार फिर चिंता की लकीरें गहरी कर दी है।

अजीत जोगी की तबीयत में कोई सुधार नहीं होते देख ही आज अमित जोगी ने भी बेहद ही मायूसी में एक मार्मिक पोस्ट डाला था।

आपको बता दें कि पिछले करीब एक सप्ताह से अजीत जोगी कोमा में हैं, उनकी मस्तिष्क की गतिविधियां नहीं के बराबर है। हालांकि उनके मस्तिष्क को जागृत करने के लिए लगातार कोशिशें चल रही है, लेकिन अभी तक डाक्टरों को इसमें कोई भी कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि इस दौरान विदेश के डाक्टरों से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन इस स्थिति में डाक्टरों की तरफ से भी कोई विशेष सलाह नहीं मिल पा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *