गरियाबंद : राईसमिलरों को 2 दिवस के भीतर धान उठाव करने के निर्देश

गरियाबंद, 20 मई 2020

गरियाबंद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव/निराकरण किया जा रहा है। जिले के 06 राईसमिल संचालकों द्वारा धान उठाव करने हेतु डी.ओ. जारी कराया गया था, जिनमें दातार राईसमिल गरियाबंद, राधा स्वामी फूड इंडस्ट्रीज राजिम, मां दुर्गे राईसमिल राजिम, वैभव एग्रोटेक राजिम, गुरूदेव राईसमिल राजिम एवं रूद्र इंडस्ट्रीज राजिम शामिल है। राईसमिलरों द्वारा डी.ओ. की वैधता अवधि समाप्त होने के बाद जारी डी.ओ. के विरूद्ध धान का उठाव नहीं किया गया था। इस संबंध में  कलेक्टर श्री श्याम धावड़े द्वारा उक्त राईसमिल के संचालकों को 02 दिवस के भीतर जारी डी.ओ. के विरूद्ध धान उठाव करने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *