Chhattisgarh Board Exam:15 दिनों में जारी हो सकता है रिजल्ट, कॉपियों के मूल्यांकन का काम लगभग पूरा

रायपुरः कोरोना वायरस के बीच अब छत्तीसगढ़ बोर्ड ने भी दसवी-बारहवीं का रिजल्ट घोषित करने के लिए कमर कस ली है. सूत्रों के मुताबिक बहुत जल्द ही माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) से नतीजे जारी करने की तैयारी चल रही है. बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले छात्रों की संख्या बढ़ सकती है यानी कि पिछली बार की तुलना में रिजल्ट बेहतर होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है और अब रिजल्ट तैयार करने में करीब 15 दिन का समय लगेगा. इसलिए संभावना है कि जून के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी हो जाएंगे. हर बार की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के नतीजे एक साथ जारी होंगे.

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें-

10 जून से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट

बता दें कि पिछले दो-तीन सालों से दसवीं-बारहवीं के नतीजे एक साथ जारी किए जा रहे हैं. इस बार भी एक साथ रिजल्ट घोषित करने तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक जिन विषयों की परीक्षा नहीं हुई, आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर इन विषयों के नंबर स्कूलों से प्राप्त हो चुके हैं. मूल्यांकन का काम भी पूरा हो चुका है.

इसके अलावा शिक्षा विभाग से बोनस नंबर के लिए छात्रों की सूची भी मिल चुकी है. इसलिए संभावना है कि रिजल्ट 10 जून से पहले जारी हो सकते हैं. गौरतलब है कि इस बार दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 3,87,542 छात्र हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *