8 दिनों में तेज हुई संक्रमण की रफ्तार, मिले 41 नए मरीज, एक्टिव केस हुए 221

रायपुर. बीते 08 दिनों से छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में कोरोना का संक्रमण (Coronavirus) तेजी से बढ़ता जा रहा है. महज 08 दिनों के भीतर ही पांच गुना तक मरीजों की संख्या में बढोतरी हुई है. संक्रमण को लेकर छत्तीसगढ़ नित्य नया रिकॉर्ड बनाते जा रहा है. पिछले सोमवार जहां दिनभर में महज 03 नए मरीज मिले थे. वहीं इस सोमवार को 41नए मरीज (COVID-19) मिलने से खलबली मच गई है. सोमवार को 41 नए मामले आने के बाद छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 221 हो चली है.

तो वहीं कुल मरीजों की बात करें तो यह आंकड़ा 292 तक पहुंच गया है. जानकार बताते हैं कि आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयावह हो सकती है क्योंकि अभी सवा लाख के करीब लोगों का chhattisarh आना बाकी है. ऐसे में छत्तीसगढ़ की स्थिति कितनी भयावह होगी इस बात का अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है.

इन जिलों में आए नए मरीज

सोमवार को कुल 41 नए मरीज छत्तीसगढ़ में मिले जिनमें मुंगेली जिले के सर्वाधिक 30 केस शामिल हैं. तो वहीं एक और नए जिले धमतरी में कोरोना की एंट्री हुई है. धमतरी में कोरोना के 02 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. कांकेर में 03,  इसके साथ ही बिलासपुर, बलरामपुर और राजनांदगांव जिले के 01-01 मरीज संक्रमित की सूची में शामिल हुए हैं. तो वहीं रायपुर, रायगढ़ और कोरिया जिले के भी 01-01 नए मरीजों की पुष्टि हुई है. इन नए मरीजों के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 221 हो गई है.

05 ने दी कोरोना को मात

कोरोना के नए संक्रमण के मामले में भले ही सोमवार का दिन अच्छा नहीं माना जा सकता लेकिन 05 मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं. इनमें raipur ams में भर्ती कवर्धा, गरियाबंद, बलौदाबाजार, बालोद जिले के 01-01 मरीज शामिल हैं. तो वहीं अम्बिकापुर कोविड अस्पताल में भर्ती सूरजपुर जिले का एक मरीज कोरोना को मात देने में सफल हुआ है. 05 नए डिस्चार्ज के साथ ही कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 72 तक पहुंच गया है. अब जो मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौटे हैं उन्हें  14 दिनों तक अनिवार्य होम क्वारंटाइन में रहने ने निर्देश दिए गए हैं.

एक्टिव मरीजों की संख्या 221

छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है. मौजूद सप्ताह में प्रतिदिन 35 के करीब मरीज मिले हैं. बात अगर एक्टिव मरीजों की जिलेवार बात करें तो  कोरबा से 13, राजनांदगांव से 22, बिलासपुर से 39, बलोद से 16, जांजगीर से 10, बलौदाबाजार से 19, कवर्धा से 07, मुंगेली से 43, धमतरी 02, रायगढ़ 11, रायपुर से 02, सुरजपुर से 01, सरगुजा से 07, कांकेर से 08, कोरिया से 07, गरियाबंद से 05, गोरेला पेंड्रा मरवाही से 03, बेमेतरा से 02, बलरामपुर से 08, जशपुर से 01 मरीज एक्टिव हैं. तो वहीं अब तक 72 कोरोना को मात देने में सफल हुए हैं.

जांच का आंकड़ा पहुंचा 55 हज़ार के पार

छत्तीसगढ़ में जिस तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है जांच की रफ्तार में भी थोड़ी तेजी नज़र आ रही है. मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ में कुल 55022 संदिग्धों की जांच की गई है, जिनमें 52598 संदिग्ध  नेगेटिव तो अब तक 292 के पॉजिटिव मिले हैं. वहीं 2132 संदिग्धों की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *