मनरेगा में बीजापुर जिला आया अव्वल, कोरोना काल में ग्रामीणों को मिला काम

बीजापुर। मनरेगा के जरिये ग्रामीणों को कार्य उपलब्ध कराने के मामले में बीजापुर जिला पूरे प्रदेश में पहले नंबर पर आया है. जिला पंचायत बीजापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पोषण चंद्राकर ने इस उपलब्धि पर बताया कि लॉकडाउन की स्थिति में ग्रामीण जॉब कार्डधारी परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में कार्य स्वीकृत किये गए हैं. जिन पंचायतों में पहले कार्य नहीं हो पा रहे थे, वहां भी जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से कार्य कराने लक्ष्य रख कार्य स्वीकृत किये गए हैं.

जल संरक्षण जल संचय और मांग अनुरूप हितग्राही मुल्क कार्यों की कार्ययोजना की परिणीति के चलते हम जॉब कार्डधारी परिवार को पर्याप्त मात्रा में काम उपलब्ध करा पा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *