रायपुर. राजधानी रायपुर (Raipur) के देवेंद्र नगर में कोरोना पॉजिटिव (COVID-19) केस मिलने के बाद एक किलोमीटर का क्षेत्र कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) घोषित कर दिया गया है. 25 मई को देवेंद्र नगर से एक संक्रमित मरीज (Coronavirus) मिला. नियम के मुताबिक कोरोना मरीज मिलने के बाद 14 दिन के लिए पूरा इलाका सील कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं. आसपास का पूरा इलाका कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है. पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद निगम अमला पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है.
मरीज के घर के आसपास का पूरा इलाका अब सेनेताईज किया जा रहा है. 25 मई की शाम को जैसे ही नए कोरोना मरीज की पुष्टि हुई तब से प्रशासन हरकत में आ गया. इसके बाद जिला प्रशासन ने ये आदेश निकाला है. पता किया जा रहा है कि यह मरीज किन लोगों के संपर्क था. मरीज के कॉन्टैक्ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है. साथ ही ट्रैवल हिस्ट्री की जांच भी अब की जा सकती है.
पुलिस ने लगाए बैरिकेट्स
वहीं मरीज के घर से एक किलोमीटर इलाके को चारों दिशा से सील किया गया है. इस इलाके के लोग अब अपने घरों से नहीं निकल पाएंगे. जितनी भी दुकानें, व्यावसायिक संस्थान और अन्य संस्थान हैं सब आज से आगामी आदेश तक बंद रहेंगे. चारों तरफ बेरिकेट्स लगाए गए हैं. वहीं चुने का छिड़काव किया जा रहा है. इस एक किलोमीटर के अलावा भी जो घर थे उनमें भी निगम कर्मियों ने कीटनाशक का छिड़काव किया.
वहीं इस इलाके में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद एक अलग ही तरह का सन्नाटा पसर गया है. कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद जो इन नियमों का उल्लंघन करेगा उस पर कार्रवाई की जाएगी. सभी तरह के यातायात प्रतिबंधित रहेगा. मरीज के संपर्क में आए लोगों की जानकारी ली जा रही है. आदेश निकलने के तुरंत बाद जिला प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम सक्रिय हो गई.
