प्रदेश में फिर मिले 12 कोविड-19 पॉजिटिव मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के गुरुवार को 12 नए मरीजों की पहचान की गई है. इनको मिलाकर प्रदेश में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब 377 तक जा पहुंची है.

राज्य कोरोना कंट्रोल डेस्क ने गुरुवार को जो 12 नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की है, जिसमें मुंगेली के 9, बिलासपुर के 2 और कांकेर जिले से 1 मरीज शामिल है. जांच में पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद स्थानीय जिला प्रशासन को सूचित कर दिया गया है. अब जिला प्रशासन मरीजों से पूछताछ कर सर्वे करेगा. पॉजिटिव पाए गए मरीजों के राज्य से बाहर की हिस्ट्री होने की बात कही गई है.
बता दें कि बुधवार की स्थिति में राज्य में 286 कोविड-19 पॉजिटिव थे, जिसमें आज 12 मरीजों के जुड़ने से संख्या 298 पहुंच गई है. कुल संख्या की बात करें तो 12 नए मरीजों को जोड़कर 377 है, जिनमें से 79 को उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *