खास तकनीक से कोच को करेगा सैनिटाइज…. रेलवे के इंजीनियरों ने तैयार किया रोबोट

रायपुर. रायपुर (Railway) में ट्रेनों का सैनिटाइजेशन अब रोबोट (Sanitation Robot) से किया जाएगा. रायपुर मंडल के इंजीनियरों ने कोच अल्ट्रावायलेट सैनिटाइजेशन रोबोट तैयार किया है. कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए ये रोबोट ट्रेनों के कोच तक पहुंचकर उन्हें सैनिटाइज करेगा. इसका उपयोग रेलवे कोच के अलावा ऐसी जगहें पर होगा जहां संक्रमण का खतरा ज्यादा हो सकता है. रायपुर रेल मंडल (Raipur Railway) के सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि कोचिंग सेंटर के सीनियर सीडीओ राम नारायण साहू ने इस रोबोट को तैयार किया है.

ऐसे करेगा सैनिटाइजेशन

सीनियर पब्लिसिटी इंस्पेक्टर शिव प्रसाद ने बताया कि दूर से संचालित अल्ट्रावायलेट सैनिटाइजेशन robot koch में प्रवेश किए बिना कोच को सैनिटाइज करेगा. उन्होंने कहा कि रोबोट रिमोट के जरिए ऑपरेट होगा. कोच को सैनिटाइज करने के लिए यूवी-सी किरणों का इस्तेमाल किया जाएगा. रिमोट से यूवी लाइट को कंट्रोल किया जाएगा. रिमोट कैमरे से सैनिटाइजर मूवमेंट को देखा जा सकता है. यह कोच के सैनिटाइज करने में काफी मददगार साबित होगा.

शिव प्रसाद के मुताबिक यह एक गैर-रासायनिक आधारित तकनीक है, इससे संदूषण नहीं होगा. यूवी-सी किरण रोग जनकों और वायरस को मारने में प्रभावी है. यह क्लीनिंग टीम की सुरक्षा को बनाए रखने में मदद करेगा. कोच में सैनिटाइज करने के लिए स्टाफ को अब हाथ से सफाई की जरूरत नहीं है न कोई सीधे संपर्क की जरूरत होगी. इस रोबोट के जरिए आसानी से अब सैनिटाइजेशन किया जा सकेगा. बता दें कि इससे पहले रायपुर रेल मंडल के इंजीनियरों ने ही ऑटोमेटिक हैंडवॉश डिस्पेंसर मशीन तैयार किया था. यह ऑटोमेटिक हैंड senetijar mashin फोटो डायोड सेंसर की सिद्धांत पर कार्य करती है जिसमें जब कोई ऑब्जेक्ट डायोड की रेंज में आता है तो डायोड से लगा परिपथ स्विच ऑन हो जाता है. परिपथ में लगा सबमर्सिबल पंप ऑपरेट होकर टैंक में रखे सैनिटाइजर को पाइप तथा नोजल के द्वारा ऑब्जेक्ट पर स्प्रे कर देता है और वो सैनिटाइज हो जाता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *