अजीत जोगी के निधन पर जताया शोक, कहा- छत्तीसगढ़ की राजनीति के लिए बड़ी क्षति…सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री व जेसीसी-जे सुप्रीमो अजीत जोगी का 74 साल की उम्र में 3.30 बजे निधन हो गया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है. हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी के देहावसान से बेहद दुःखी हूं. जोगी जी के निधन से व्यक्तिगत क्षति के साथ साथ प्रदेश को अपूरणीय क्षति है

बता दें कि अजीत जोगी को हार्ट अटैक आने के बाद श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां 20 दिन तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को फिर कार्डियक अरेस्ट आने से उनकी मौत हो गई है. अस्पताल प्रबंधन ने जोगी के निधन की पुष्टि कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *