रायपुर। प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है. हर दिन दर्जनों मरीज मिल रहे हैं. रविवार को भी 46 नए पॉजिटिव केस पाए गए. स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात में जारी मेडिकल बुलेटिन में 42 केस की पुष्टि की गई थी. इसके बाद देर रात फिर 4 मरीज की पहचान की गई. बालोद औऱ सरगुजा जिले में 2-2 पॉजिटिव की पुष्टि की गई. इन मरीजों को मिलाकर अब प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 383 हो गई है.
अभी अभी 4 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। (बालोद व सरगुजा जिले से 2-2) राज्य में एक्टिव मरीज़ों की संख्या 383 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks
70 people are talking about this

