लखनऊ: लॉकडाउन का पांचवा चरण या कहें कि अनलॉक 1 की आज से शुरुआत हो गयी है। गृह मंत्रालय की नई गाइडलाइन के मुताबिक़, आज से कई पुराने नियम बदल जायेंगे और कई सेवाओं से बंदिशें हट जाएंगी। इसके साथ ही भारत में रेलवे की 200 ट्रेनों का आज से संचालन शुरू हो जाएगा। हालाँकि इन सब के बावजूद कोरोना से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
Unlock 1.0– भारत में कोरोना वायरस :
देश में कोरोना संक्रमितों के मामले एक लाख 90 हजार के करीब हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक़, अब देश में कोरोना के कुल 190535 केस हैं, जबकि 5394 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 91818 लोग डिस्चार्ज हुए।
आज से भारत में 200 ट्रेनों का संचालन, यहां देखें पूरी लिस्ट
लॉकडाउन लागू होने के बाद रेल सेवा ठप्प हो गयी थी, तो वहीं बाद में श्रमिकों के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन हुआ। लेकिन अब भारत में कहीं भी आने जाने के लिए हर नागरिक के लिए रेलवे सेवा बहाल कर दी गयी है। जो ट्रेने आज से चलने वाली है उसकी पूरी लिस्ट यहां देखी जा सकती है।
नोएडा-दिल्ली बॉर्डर सील रहेगा
अनलॉक 1.0 में दिल्ली – नोएडा बॉर्डर को सील ही रखा जाएगा। जिला प्रशासन की तरफ से पूर्व में जारी आदेशों के मुताबिक सिर्फ पास वाले लोगों को ही बॉर्डर से प्रवेश मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट जारी होने के बाद जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने नोएडा-दिल्ली बॉर्डर अभी भी सील रहने का निर्देश जारी किया है। लोगों को नोएडा से दिल्ली आने और जाने के लिए अधिकृत पास के माध्यम से ही आवागमन की इजाजत होगी।
ये हैं लॉकडाउन 5 की नई गाइडलाइन, आज से मिली ये छूट
लॉकडाउन 5.0 को लेकर जारी गाइडलाइंस के मुताबिक कंटेनमेंट जोन के बाहर चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है।
70 दिन बाद खुलेंगे धार्मिक स्थल
-सरकार के निर्देश पर भारत में लगभग 70 दिनों से बंद धार्मिक स्थल पर खुल सकेंगे। इनमे मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च आधी को खोलने की अनुमति देदी गयी है।
-वहीं कई राज्यों ने मॉल खोलने की भी मांग की थी, जिसे केंद्र ने मानते हुए मॉल को शहरों में चरणबद्ध तरीके से खोलने की अनुमति दे दी है। -8 जून से रेस्टोरेंट खुल जाएंगे।
-इसके अलावा सबसे जरुरी राज्यों के बीच आवागमन है, जिसे सरकार ने शुरू कर दिया है।
-यानी अब एक से दूसरे राज्य में जाने को लेकर जारी पाबंदी को खत्म कर दी गयी। बॉर्डर खोल दिए गए।
साथ ही राज्यों में भी एक जिले से दूसरे जिले में आवागमन हो सकेगा। हालांकि इस दौरान लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
अनलॉक-1 की शुरुआत
लॉकडाउन का पांचवां चरण शुरू हो गया है। 70 दिनों बाद आज से सड़कों पर चहल-पहल देखने को मिलेगी। देश में कहीं भी आने जाने की छूट से मिल गयी है। रात्रि कर्फ्यू की समयावधि भी कम कर दी गयी है।
