रायपुर, 01 जून 2020
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने एक जून विश्व बाल सुरक्षा दिवस के अवसर पर बच्चों के स्वस्थ और सुखी जीवन की कामना की। श्रीमती भेंड़िया ने कहा है कि बच्चों से संबंधित बढ़ते हिंसा और आपराधिक मामलों को देखते हुए हमें उनके प्रति और अधिक जागरूक और संवेदनशील होने की जरूरत है। वर्तमान समय में हम सबकी जिम्मेदारी है कि बच्चों से संबंधित किसी भी तरह के शोषण को रोकने के लिए मामलो को सामने लाए। हमें बच्चों के मानसिक और मनोवैज्ञानिक पहलुओं को जानने और समझने की भी जरूरत है। आज हमारी सतर्कता और व्यवहार ही भावी पीढ़ी का भविष्य है।
