रायपुर 01 जून 2020
जिला खाद्य अधिकारी द्वारा अम्किापुर जिले की 6 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है । इसमें 5 नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र से तथा एक अम्बिकापुर जनपद अंतर्गत संचालित दुकान शामिल हैं। निलम्बित दुकानों से खाद्यान्न लेने वाले राशनकार्डधारियों को अन्य शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में संलग्न किया गया है।
