दिल्ली। देश के अंग्रेजी नाम इंडिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ता का कहना है कि भारत का दूसरा और कोई नाम स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। इस पर आज सुप्रीम कोर्ट में गरमागरम बहस के आसार है।
याचिकाकर्ता ने कहाकि भारतीय संविधान के पहले अनुच्छेद में भारत के नाम को लेकर स्पष्ट लिखा है, ‘इंडिया यानी भारत’। ऐसे में अब इसमें से इंडिया शब्द को हटाने और देश का एक नाम, जो की भारत हो, उसे ही रखा जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी। जिसपर कोर्ट आज सुनवाई करने वाला है। माना जा रहा है कि इस याचिका पर देश की सर्वोच्च अदालत कोई ऐतिहासिक फैसला दे सकती है।
