नहीं बंद होगी APL कार्ड योजना, मिलता रहेगा चावल…. राज्य सरकार ने किया सपष्ट, योजना बंद नहीं होगी…. “जून माह का पहले ही आवंटित हो चुका है चावल…जुलाई का भी स्टाक भेजने की है तैयारी”

रायपुर 3 जून 2020। छत्तीसगढ़ में APL परिवारों को राशन मिलता रहेगा। राज्य सरकार ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में गरीबी रेखा से उपर रहने वाले परिवारों के राशन कार्ड को रद्द करने का उनका कोई इरादा नहीं है। दरअसल पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में इस बात की अफवाह उड़ी थी कि प्रदेश में छत्तीसगढ़ में APL परिवारों का राशन अगले कुछ महीनों में बंद हो जायेगा, राज्य सरकार ने सवा 9 लाख राशन कार्ड को रद्द करने का फैसला ले लिया है। फूड सिकरेट्री कमलप्रीत सिंह ने साफ किया है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। फूड सिकरेट्री कमलप्रीत सिंह ने बताया कि

आपको बता दें कि प्रदेश में अभी 9 लाख 23 हजार 330 कार्ड प्रचलन में हैं, जिससे 29 लाख 55 हजार 528 हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। आपको बता दें कि राज्य सरकार की साल 2019 में शुरू हुई ये बेहद ही महात्वाकांक्षी योजना थी, जिसमें राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी 56 लाख परिवार को किफायती दर पर चावल मुहैय्या कराने के लिए APL परिवारों के भी राशन कार्ड बनाने शुरू किये थे। जिसका फायदा हर वर्ग के लोगों ने उठाया। आज उच्च वर्ग के लोग भी चावल का उठाव कर रहे हैं और इस योजना का लाभ ले रहे हैं। एपीएल कर्मचारियों को 10 रुपये में चावल उपलब्ध कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *