प्रियंका चोपड़ा की बहन को मिली रेप और जान से मारने की धमकी

मुंबई 3 जून 2020। बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा को ट्विटर पर रेप की धमकियां मिल रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस ने ट्विटर पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान किसी फैन ने मीरा से जूनियर एनटीआर के बारे में सवाल पूछा, मीरा ने जवाब में कहा कि वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं, वो उनकी फैन नहीं हैं. इतनी सी बात पर जूनियर एनटीआर के फैन्स नाराज हो गए और ट्विटर पर मीरा चोपड़ा को भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे और साथ ही एक्ट्रेस का रेप करने की तक की धमकी भी दी।

आपको बता दें कि मीरा चोपड़ा ने ट्विटर पर फैन्स के साथ सवाल-जवाब का सेशन रखा था। इस दौरान किसी फैन ने मीरा से जूनियर एनटीआर के बारे में सवाल पूछा, मीरा ने जवाब में कहा कि वो जूनियर एनटीआर को नहीं जानती हैं, वो उनकी फैन नहीं हैं।

मीरा चोपड़ा की इतनी से बात पर एनटीआर के फैंस नाराज हो गए और ट्विटर पर ही उन्‍हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे। इतना ही नहीं उन्‍होंने मीरा को जान से मारने और रेप की धमकी भी दी। इस दौरान जूनियर एनटीआर के फैन्स ने एक्ट्रेस के माता-पिता को कोरोना वायरस से मरने की बात भी कही और साथ ही मीरा को पोर्न स्टार बताया।

मीरा चोपड़ा ने जूनियर एनटीआर को भी टैग करके पूछा कि, क्या सिर्फ इसलिए कि मैं महेश बाबू की फैन हूं आपकी नहीं, इसलिए आपके फैंस मुझे गालियां देंगे? मीरा ने लिखा है कि उम्मीद है कि आप मेरा ट्वीट इग्नोर नहीं करेंगे। हालांकि जूनियर एनटीआर की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। इस कंट्रोवर्सी के बाद ट्विटर पर लोग मीरा चोपड़ा का सपोर्ट कर रहे हैं और #WeSupportMeeraChopra ट्रेंड कर रहा है। महेश बाबू, पवन कल्याण और आसिम रियाज के फैन्स खुलकर मीरा चोपड़ा के समर्थन में आए हैं।

मीरा चोपड़ा बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। मीरा बॉलीवुड के साथ तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। मीरा ने गैंग ऑफ घोस्ट्स, 1920 लंदन और सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *