180 मजदूरों को लेकर 4 जून को बेंगलुरू से रायपुर पहुंचेगा विशेष विमान…सीएम भूपेश

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के 180 प्रवासी मजदूरों को लेकर 4 जून को बेंगलुरू से विशेष विमान रायपुर पहुंचेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करके यह जानकारी दी है और बताया है कि बेंगलुरू और हैदराबाद लाॅ युर्निवसिटी के सहयोग से श्रमिक भाई-बहन विशेष विमान से रायपुर पहुंचेगें। उन्होंने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है साथ ही बताया कि हम इन सभी श्रमिकों को उनके गृह जिलों के क्वारेंटाईन सेंटरों तक पहुंचाने का इंतजाम कर रहे हैं।

प्रभारी कलेक्टर रायपुर सौरभ कुमार ने बताया कि यह रिलिफ फ्लाईट क्रमांक 9405 चार जून को बेंगलुरू से सुबह 8 बजे रवाना होकर 9ः50 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेगी। इसमें बलौदाबाजार, महासमुंद,जांजगीर चांपा,पेन्ड्रा गौरेल्ला मरवाही, नारायणपुर जिले के श्रमिक आएंगे। इसी तरह 5 जून को 174 श्रमिक आएंगे। इन श्रमिकों के चिकित्सा जांच के उपरांत भोजन उपलब्ध कराके संबंधित जिलों में भेजा जाएगा। ये दोनों फ्लाइट विशेष श्रमिक फ्लाइट है, जिन्हें श्रमिकों को लाने के लिए बुक किया गया है ।

Bhupesh Baghel

✔@bhupeshbaghel

बंगलूरु और हैदराबाद लॉ यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों के सहयोग से क्रमश: 100 और 174 श्रमिक भाई-बहन विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगे।

इस सहयोग के लिए हम आभारी हैं।

हम सभी को उनके गृह ज़िलों के क्वारेंटीन सेंटर तक पहुंचाने का इंतज़ाम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *