अब नहीं लगेगा कोरोना टैक्स, आज से सस्ती हो जाएगी शराब

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रहने वाले मदिरा प्रेमियों के अच्छी खबर है। यहां 10 जून यानी आज से शराब सस्ती होने वाली है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार का शराब पर से 70 फीसदी कोरोना शुल्क वापस लेने का फैसला आज से प्रभावी हो जायेगा। दिल्ली सरकार द्वारा पिछले महीने शराब की अधिकतम खुदरा मूल्य पर कोरोना टैक्स लगाने का फैसला लिया गया था। लेकिन फ़िलहाल केजरीवाल सरकार ने शराब पर 5 फीसदी वैट बढ़ा दिया है। शराब के दाम पर अब 25 प्रतिशत वैट लगेगा। इसके पहले शराब पर 20 फीसदी वैट लागू होता था।

कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते सरकार आर्थिक रूप से तमाम परेशानियों से गुजर रही थी। इसे देखते हुए सरकार ने दिल्ली में शराब की दुकानें खोलने का फैसला किया था। बता दें कि दिल्ली में 4 मई से लेकर 6 जून तक करीब 304 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई है। साथ ही शराब पर लागू स्पेशल कोरोना फीस के रूप में 210 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

गौरतलब है कि आर्थिक संकट को देखते हुए लॉकडाउन के दौरान दिल्ली में शराब की बिक्री शुरू हुई थी। जिसके बाद 4 मई को शराब की दुकानों पर काफी ज्यादा भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की खूब धज्जियां भी उड़ीं। इसके बाद दिल्ली सरकार ने 5 मई से राजधानी में शराब पर 70 फीसदी कोरोना शुल्क लगाने का फैसला किया था।

भीड़ को देखते हुए सरकार ने कोरोना टैक्स लेने का फैसला किया था, लेकिन अब इस फैसले को दिल्ली सरकार द्वारा वापस ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *