देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है…..तमिलनाडु में विधायक की मौत….

देश में कोरोना वायरस (Covid-19) का कहर जारी है. इस वायरस की वजह से तमिलनाडु में विधायक की मौत का पहला मामला सामने आया है. द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के विधायक जे. अनबालागन (J Anbalagan) की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है. अनबालागन एक हफ्ते पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. चेन्नई के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. बुधवार सुबह करीब 7 बजे उनका निधन हो गया. अनबागजन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे. कोरोना वायरस से किसी जन-प्रतिनिधि की मौत का ये देश में पहला मामला है.

बीते मंगलवार को सांस लेने में दिक्कत और जुकाम-बुखार की शिकायत के बाद अनबालागन का कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद से ही वह चेन्नई के डॉ. रेला इंस्टीट्यूट एंड मेडिकल सेंटर में भर्ती थे. 61 साल के अनबालागन को किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी. उनका शुगर लेवल भी हाई था.

हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. इलनकुमार कलियामूर्ति के मुताबिक, विधायक की हालात सोमवार शाम से बिगड़ गई थी. उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *