भारत और चीन के बीच कई दशकों के बाद बॉर्डर पर हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. गलवान घाटी के पास बीते सोमवार को हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए. इनमें भारतीय सेना का एक कमांडिंग अफसर भी शामिल था. सेना की ओर से मंगलवार शाम को इसकी पुष्टि की गई और अब बुधवार को सभी शहीदों के नाम जारी कर दिए गए हैं.

शहीदों की लिस्ट में देश के अलग-अलग हिस्सों से जवान शामिल हैं. कोई हैदराबाद से है तो कोई पंजाब से, इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के भी कई जवानों का नाम शामिल है. नीचे दी गई लिस्ट में आप, सभी शहीदों के शहरों के नाम भी देख सकते हैं.
बता दें कि इस घटना के बाद देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सभी सैनिकों को सलाम किया है. बुधवार को राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर लिखा, ‘..गलवान घाटी में सैनिकों को खोना दर्दनाक है. हमारे सैनिकों ने अपना फर्ज निभाते हुए देश के लिए जान दे दी. देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा.’
रक्षा मंत्री ने लिखा कि शहीद जवानों के परिवारों के प्रति वह सांत्वना प्रकट करते हैं, देश उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. हमें अपने देश के जवानों पर गर्व है.
भारत और चीन के बीच कई दशकों के बाद बॉर्डर पर
इसके अलावा सूत्रों का कहना है कि चीन को भी इसमें बड़ा नुकसान हुआ है और उसके एक कमांडिंग अफसर समेत करीब 40 जवान हताहत हुए हैं. हालांकि, चीन ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
भारत और चीन के बीच बैठक में तय हुआ था कि दोनों देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी, लेकिन चीन की सेना पीछे नहीं हटी और इसी दौरान दोनों देशों की सेनाओं के बीच झड़प हो गई.
