राज्यपाल अनुसुईया उईके और सीएम भूपेश बघेल ने LAC पर शहीद कांकेर का जवान गणेश कुंजाम को दी श्रद्धांजलि

 राज्यपाल अनुसुईया उईके और सीएम भूपेश बघेल ने LAC पर शहीद कांकेर जिले का जवान गणेश कुंजाम को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि कांकेर जिले से चारामा ब्लॉक का जवान भी चीन विवाद में शहीद हुआ है। सोमवार की रात सीमा पर चीनी सैनिकों से झड़प हो गई थी। इस झड़प में जवान गणेश राम कुंजाम गंभीर रूप से घायल था। मंगलवार को इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया था। शहीद गणेश राम ने साल 2011 में आर्मी ज्वाइन की थी। 1 माह पहले ही चीन बॉर्डर पर उसकी पोस्टिंग की गई थी। इस खबर के बाद से शहीद जवान के ग्राम गीधाली में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *