दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था सुरक्षा परिषद का निर्विरोध सदस्य चुना गया भारत

दिल्ली। भारत को दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के चुनाव में निर्विरोध रूप से अस्थाई सदस्य चुन लिया गया है। ये भारत के खाते में एक और उपलब्धि है।
अब भारत अगले दो साल के लिए इस सर्वोच्च संस्था का अस्थायी सदस्य बन गया है। गौरतलब है कि भारत आठवीं बार यूएनएससी के अस्थाई सदस्य के लिए चुना गया है। भारत को इस चुनाव में 192 में से 184 वोट मिले। वहीं भारत की इस कामयाबी पर पड़ोसी पाकिस्तान में मातम छा गया है। पाकिस्तान ने कहा कि अब कश्मीर मुद्दे पर भारत दुनिया को और भी ज्यादा गुमराह करेगा।
भारत की इस जीत पर अमेरिका ने भारत को बधाई देते हुए कहाकि हम दुनियाभर में शांति के लिए काम करेंगे। भारत एक महान देश है। भारत और अमेरिका विश्व शांति के लिए मिलकर बहुत कुछ कर सकते हैं। वहीं पाकिस्तान ने ने कहा कि सुरक्षा परिषद में नई दिल्ली की अस्थायी सदस्यता हमारे लिए चिंता की बात है। पाकिस्तान ने भारत की जीत के बाद अपना गुस्सा निकालना शुरू कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *