पत्नी पर शक ने पादरी को बनाया हैवान, 54 दिन की बेटी को जड़े थप्पड़, फिर पलंग पर फेंका

केरल के अर्नाकुलम जिले के अंगमाली के रहने वाले एक पादरी शैजू थॉमस (40) ने अपनी 54 दिन की नवजात बिटिया की कथित तौर पर थप्पड़ से पिटाई की और उसके बाद पलंग पर फेंक दिया। इससे बच्ची के मस्तिष्क को नुकसान पहुंचा है। पादरी शैजू ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था, जिससे वो बच्ची के पिता को लेकर सवाल उठाता रहता था। पुलिस ने पादरी शैजू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं बच्ची का इलाज चल रहा है।

कोलेनचेरी स्थित एमओएससी मेडिकल कॉलेज हास्पिटल के डॉक्टर सोजन आईपे ने कहा कि मस्तिष्क को हुई क्षति काफी गंभीर है। बच्ची को शुक्रवार को भर्ती किया गया था उस वक्त उसके मस्तिष्क में खून बह रहा था।  पुलिस ने बताया कि आरोपी को अपनी पत्नी पर शक रहता था। इससे पहले भी उसने बच्ची को कई बार थप्पड़ों से मारा था। बृहस्पतिवार रात को ऐसे ही थप्पड़ों के प्रहार से वह अचेत हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। आरोपी के खिलाफ कई सुबूत मिले हैंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *