नई दिल्ली. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (State Bank of India) में सीनियर एक्जीक्यूटिव और एक्जीक्यूटिव (SBI SO Recruitment 2020) के पद के लिए बंपर भर्ती निकली हुई है. इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट – sbi.co.in – पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके जरिए 326 पदों के लिए भर्ती किया जाएगा. आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई, 2020 है. अप्लीकेशन प्रोसेस आज से शुरू होगा. कैंडीडेट्स अपनी योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और दूसरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं.
SBI SO Recruitment 2020: महत्त्वपूर्ण तिथियां
आवेदन की शुरुआती तारीख- 23 जून, 2020
आवेदन की अंतिम तारीख- 13 जुलाई, 2020
SBI SO Recruitment 2020: आवेदन की तारीख
सामान्य, ओबीसी और आर्थिक रूप से पिछड़े कैंडीडेट्स को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के कैंडीडेट्स से कोई भी फीस नहीं ली जाएगी. इससे ज्यादा की डिटेल के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
