रायपुर। प्रदेश में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीते 24 घंटों के भीतर 57 नए मामले मेिले हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 21 मामले राजनांदगांव जिले में और उसके बाद बलरामपुर जिले में 10 नए मामले मिले हैं.
पूरे प्रदेश की स्थिति देंखे तो अब तक कोरोना वायरस के 1,52,874 संभावित व्यक्तियों की पहचान कर सेंपल जांच की गई है, इनमें से 2602 धनात्मक मरीजों की पहचान हुई है. वहीं 1937 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए. वर्तमान में 652 मरीज सक्रिय हैं, जबकि 13 लोगो की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है.

