नवविवाहिता ने डेढ़ साल के बच्चे के साथ फांसी लगाकर की आत्महत्या

रायपुर। राजधानी के नया रायपुर में एक नवविवाहिता ने अपने डेढ़ साल के बच्चे के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची राखी पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। अब पुलिस मृतिका के मायके पक्ष की मौजूदगी में शव को फंदे से उतारेगी।

घटना राखी थाना क्षेत्र के नया रायपुर स्थित सेक्टर 29 की घटना है। मृतिका का नाम नम्रता साहू उम्र 28 वर्ष और बच्चे का नाम रुद्रांश साहू, उम्र डेढ़ वर्ष है। पुलिस के अनुसार मृत महिला ने पहले खिड़की के ग्रिल से अपने बच्चे के लिए साड़ी का एक फंदा बनाया फिर उसी साड़ी को खींचकर खुद पंखे में अपने लिए फंदा तैयार कर आत्महत्या कर ली।

मृत महिला अपने पति सांस ससुर के साथ रहती थी। चार दिन पहले ही उसकी सास गांव गयी है। मृतिका का पति तरुण साहू बैंक ऑफ बड़ौदा में कुरूद के भाठागांव शाखा में मैनेजर है। वही ससुर जंगल सफारी में डिप्टी रेंजर है और उसका मायका भिलाई में है। घटना स्थल पहुंची राखी पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। चूंकि महिला नवविवाहिता है इसलिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट और उसके मायके वालों की मौजूदगी में ही शव उतारा जाएगा और मजिस्ट्रेट के सामने ही मर्ग और पंचनामा की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *