रायपुर. राजधानी में पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के लिए रायपुर नगर निगम की ओर से शुरू की गई पौधे की घर पहुंच सेवा को लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है. अब तक इसके तहत 375 व्यक्ति ने पंजीयन कराया है, जिनमें से 196 व्यक्तियों को 980 पौधों का वितरण किया जा चुका है.
पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व्यक्ति पौधों की घर पहुँच सेवा के लिए रविवार को छोड़कर बाकी अन्य दिनों में 7587011195 अथवा 7587011110 पर सुबह 10 से सांय 6 बजे तक फोन कर सकते हैं.
गौरतलब है कि वनमंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर ये पौधों की घर पहुंच सेवा पिछले साल से शुरु की गई है. इस साल अभी ये सेवा केवल रायपुर निगम क्षेत्र में ही उपलब्ध है. बाद में प्रदेश के बाकी हिस्सों में भी इसे शुरु किया जाएगा.
