CM हाउस के सामने युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, 40 फीसदी झुलसा, हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने धमतरी निवासी एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की है. युवक अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिससे वो करीब 30 से 40 फीसदी झुलस गया है. गंभीर हालत में उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से कालड़ा बर्न सेंटर रेफर कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 2:15 बजे की है. युवक का नाम हरदेव सिंह (27 वर्ष) है, जो कि धमतरी के अर्जुनी थाना इलाके के तेलिन सत्ती गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि हरदेव ने एक शॉर्ट फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लिखा है, जिसके निर्माण में आर्थिक सहायता के लिए सीएम हाउस पहुंचा हुआ था.

इसी दौरान सीएम हाउस के पास स्थित पेट्रोल पंप से हरदेव पानी की बॉटल में 30 रुपए का पेट्रोल खरीदा था. हाउस के पश्चिमी गेट बैरिकेट के पास आत्मदाह का प्रयास किया. युवक 30 से 40 प्रतिशत झुलस गया है. मेकाहारा में प्राथमिक उपचार के बाद कालड़ा बर्न सेंटर रिफर किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *