युवक टिकटॉक पर था LIVE…आ गिरी आकाशीय बिजली…मौके पर ही मौत

बलौदाबाजार। टिकटॉक का वीडियो बनाना जानलेवा साबित हो रहा है. ऐसे ही एक मामले में बारिश के दिनों में टिकटॉक बना रहे युवक पर आकाशीय बिजली आ गिरी. गंभीर युवक को परिजन जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

मामला बलौदाबाजार जिले के ग्राम खम्हरिया का है, जहां रहने वाले 17 वर्षीय आकाश जाँगडे़ सकरी आईटीआई के पास मोबाइल से टिकटॉक वीडिया बना रहा था. इस दौरान युवक पर आकाशीय बिजली आ गिरी. सूचना मिलने पर युवक को उसके परिजन आनन-फानन में जिला हास्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *