आज हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूमों की मौत हो गयी। वहीं हादसे में पति-पत्नी और ड्राइवर गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दुर्घटना में अपने दोनों बच्चों को खोने के बाद अब परिवार का रोते-रोते हाल बुरा है। घटना नारायणपुर के रावघाट इलाके की है।
जानकारी के मुताबिक जगदलपुर शहर के अनाज व्यापारी विशाल बुरड़ अपनी कार से नारायणपुर एक शादी समारोह में गये थे। कार में विशाल के अलावा उनकी पत्नी और दो बच्चे थे वहीं ड्राइवर कार चला रहा था। शादी समारोह के बाद आज सुबह जब बुरड़ परिवार नारायणपुर से जगदलपुर लौट रहा था तभी घाट के पास कार का बैलेंस बिगड़ गया और वो पेड़ से जा टकराई। टक्कर के बाद कार घाट के नीचे जा गिरी
घटना में विशाल के दोनों छोटे-छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं खुद विशाल बुरड़ गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं उनकी पत्नी को भी गंभीर चोट आयी। ड्राइवर की भी स्थिति अच्छी नहीं है। सभी को नारायणपुर के अस्पताल में प्रारम्भिक उपचार के लिए ले जाया गया था। स्थिति गंभीर होने की वजह से सभी को रायपुर अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया है
